अयोध्या, अप्रैल 4 -- बाबा बाजार। थाना क्षेत्र के भनियापुर मोड़ के आगे उमापुर-मवई मार्ग पर रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। शनिवार देरशाम उमापुर की ओर जा रही एक कार भनियापुर मोड़ के आगे निजी अस्पताल के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली का पोल टूटकर गिर गया। कार में अमेठी जिले के महोना निवासी अमन खान और शिबलू खान सवार थे। हादसे में दोनों कार सवार को मामूली खरोच आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.