बदायूं, जून 10 -- पूर्णागिरि दर्शन के लिए ले जाई गई वैगनआर कार वापस न करने के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में एक युवक पर कार लेकर चले जाने, काफी तलाश के बाद भी कार वापस न करने और मोबाइल फोन बंद रखने का आरोप लगाया गया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर के रहने वाले सतेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वैगनआर कार उनकी बहन के नाम दर्ज है और उनके पास रहती थी। तीन जून की रात कृष्णा दुबे निवासी शास्त्री नगर और सनी कश्यप निवासी नेकपुर कार लेकर पूर्णागिरि दर्शन के लिए गए थे। तहरीर में बताया गया है कि बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट के सामने कार पलट गई। इस दौरान सनी कश्यप कार से बाहर गिर गया, जबकि कृष्णा दुबे कार लेकर वहां से चला गया। इसके बाद वह कार वापस लेकर नहीं आय...