इटावा औरैया, जून 2 -- बकेवर। कार लूट की सूचना पर मंगलवार शाम पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस और डायल-112 की टीमें मौके पर पहुंच गईं, लेकिन जांच में मामला लूट का नहीं बल्कि फाइनेंस कंपनी की बकाया किस्तों के चलते वाहन कब्जे में लेने का निकला। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे चकरनगर कस्बा निवासी चन्नू पुत्र वेदप्रकाश ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि वह अपनी कार से बकेवर जा रहा था। आरोप लगाया कि टकरुपुरा बिजलीघर के पास एक कार में सवार कुछ लोगों ने उसकी कार के आगे वाहन लगाकर उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए उसकी कार लेकर भाग गए। कार लूट की सूचना मिलते ही लवेदी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा, डायल 112 की टीम, डेल्टा मोबाइल और बकेवर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता और आसपास मौजूद लोगों से पूछ...