घाटशिला, मई 18 -- गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के कोंदर नाला से बीते 18 अप्रैल की रात में घीकुली जाने वाले रोड पर एर्टिगा कार लूट कांड को अंजाम देने वाले प्राथमिक अभियुक्त तूफान मंडल, पिता-दीपक मंडल, पता-महुलडीहा, थाना कोवाली, जिला पूर्वी सिंहभूम और मोहित सिंह, पिता संतोष सिंह, सुखिया रोड-10 नंबर बस्ती, थाना-सिदगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रविवार को भेजा गया। इनकी निशानदेही पर लूट की गई एर्टिगा कार का आगे और पीछे का पंचिंग नंबर प्लेट बरामद किया गया है। इस कांड में लूट की गई एर्टिगा कार को बरामद कर अभियुक्त आकाश भगत को पूर्व में जेल भेजा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...