फिरोजाबाद, दिसम्बर 29 -- शिकोहाबाद थाना पुलिस की रविवार देर रात कार लुटेरे दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस फायरिंग में दोनों बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण और सीओ शिकोहाबाद भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराए हैं। जहां उनका उपचार चल रहा है। 25 अक्तूबर को दीपक पुत्र प्रमोद कुमार ने शिकोहाबाद थाने में कार लूटने का मुकदमा लिखवाया था। उसने पुलिस को बताया था कि दो लोग इटावा के लिए किराए पर कार ले गए थे। रास्ते में हथियारों के बल पर कार लूटकर भाग गए। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया। पुलिस की जांच में राजा उर्फ अभिमन्यू उर्फ हनी पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी नगरिया यादवान थाना भरथना जिला इटावा और मोहित उर्फ राजा पुत्र विष्णु निवासी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.