रामपुर, अप्रैल 25 -- सैफनी। थाना क्षेत्र में रायपुर गांव के पास शनिवार सुबह युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन, पुलिस को साथ लेकर किशनपुर गांव पहुंचे और घायल को साथ लेकर थाने पहुंचे। थाना क्षेत्र के ही पुराना ललवारा गांव निवासी सुभान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई मस्तान सुबह करीब 10:30 बजे कार से हाथीपुर जा रहा था। आरोप है कि रायपुर गांव के चौराहे पर किशनपुर गांव के कुछ लोगों ने उसकी कार रोक ली। इसके बाद उसे कार से खींचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...