कार रोककर युवक को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल
मेरठ, अप्रैल 17 -- दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित घाट चौकी के पास शुक्रवार दोपहर कार सवार युवकों ने एक कार चालक को रोक लिया और बेल्टों से हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार से हरियाणा जा रहे कार सवार युवकों और मेरठ से गाजियाबाद जा रहे एक कार चालक से टक्कर हो गई थी। यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवकों ने कार चालक को पीटा इसी बात को लेकर युवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने कार को जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि युवकों ने चालक को गाड़ी से बाहर खींचकर बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.