कार रोककर दंपति पर हमला, लूट का आरोप
शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी प्रदीप सिंह शुक्रवार को पत्नी के साथ कार से ससुराल परौर जा रहे थे। पटना देवकली मंदिर से करीब दो किलोमीटर आगे कलान की ओर एक वाहन ने उनकी कार रोक ली। प्रदीप का आरोप है कि वाहन सवार लोगों ने तमंचा और डंडा दिखाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि उनकी सोने की चेन और पत्नी का हार तोड़कर ले लिया गया तथा कार की चाबी भी छीन ली गई। सूचना पर उन्होंने डायल-112 को जानकारी दी। वहीं बाराकलां चौकी प्रभारी हरेंद्र राजपूत ने बताया कि दोनों पक्षों में साइड को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। लूट की घटना से उन्होंने इनकार किया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.