बलरामपुर, अगस्त 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि अपाचे बाइक से आए हमलावरों ने सुनसान स्थान पर कार रोककर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित को साथी के साथ कार छोड़कर खाई में कूदना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम नौवाकोल निवासी विजयपाल वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रात करीब 8:40 बजे वह अपने एक साथी के साथ काम से धुसवा बाजार गए थे। वापस लौटते समय झलहिया नाला पुल के पास पहले से घात लगाए अपाचे बाइक सवार तीन लोगों ने उनकी कार के सामने बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया। कार रुकते ही आरोपियों ने उनकी पहचान पूछी और बिना...