कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से रविवार को आईएमए-ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस कार रैली 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि इस वर्ष कार रैली का मुख्य उद्देश्य अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अंगदान महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना इस आयोजन का लक्ष्य है। कार रैली का फ्लैग ऑफ दिल्ली पब्लिक स्कूल, मैनावती मार्ग, कानपुर से किया जाएगा। सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि कार रैली के माध्यम से आईएमए कानपुर सामाजिक व अंगदान संबंधी जागरूकता बढ़ाने में अपना योगदान प्रदान करता है। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. देबाशीष देबरॉय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.