बिजनौर, दिसम्बर 15 -- धामपुर। सुभाष चौक पर दो गाड़ियों की तेज रफ्तार रेस ने इवनिंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी की जान ले ली। हादसे के बाद तेज गति से जा रही कार वहां खड़ी अनुबंधित रोडवेज बस में जा टकराई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना से मृतक वृद्ध के परिजनों में कोहराम मच गया। मुख्य डाकघर रोड पुरानी तहसील के पास रहने वाले कपड़ा व्यापारी सतपाल सिंह 75 वर्ष खाना खाने के बाद इवनिंग वाक के लिए निकले थे। बताया जाता है कि जब वह सुभाष चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई थार तथा एक कार चालक में रेस लगी हुई थी। कार चालक ने सामने जा रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग की मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.