लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के बीबीडी क्षेत्र में एक युवती के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने की घटना सामने आई है। जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़िता ने चार लोगों पर कार रुकवाकर जबरन हमला करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार,11 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर लौट रही थीं। जैसे ही उनकी कार बीबीडी स्थित ग्रीन सिटी चौराहे के पास पहुंची, तभी राहुल नाम के व्यक्ति और उसके तीन साथियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। यह भी पढ़ें- कहासुनी में युवती से मारपीट,रिपोर्ट दर्ज आरोप है कि राहुल ने कार का शीशा तोड़ने की कोशिश की। जब युवती ने शीशा नीचे किया, तो उसने उनका दुपट्टा खींच लिया।युवती का कहना है कि जब वह कार से बाहर निकलीं, तो आरोपियों...