इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- इटावा। शहर में ईदगाह तिराहे पर सोमवार की देर शाम दो कार रिपेयरिंग की दुकानों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि आसमान में धुएं का गुबार छा गया और लपटों ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की शुरुआत अनीश और राजेश की दुकानों से हुई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानों के भीतर रखे टायर और वेल्डिंग के ऑक्सीजन सिलेंडर एक के बाद एक धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा। धमाकों की आवाज सुनकर लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। यह भी पढ़ें- रेस्तरां में लगी भीषण आग, वाइन शॉप भी जली दुकानों में खड़ी ग्राहकों की करीब छह गाड़ियां और लाखों की मशीनरी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन और कोतवाली पुलिस के साथ दमकल की चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.