कार या दोपहिया वाहनों में ओवर फ्यूलिंग न करें
कानपुर, जून 5 -- कानपुर। जिला पूर्ति विभाग में वाहन डीलर और पंप संचालकों के बीच एक बैठक हुई। जिसके बाद सभी पंप संचालक और डीलर उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे। बैठक में बताया गया कि वाहन निर्माता सुरक्षा कारणों की वजह से फ्यूल टैंक में 15 से 20 फीसदी जगह खाली रखते हैं। जिससे वाहन में गैसोलिन को भाप बनने के बाद जगह मिल सके। इसलिए सभी उपभोक्ता बुकलेट में दिखाई गई ईंधन क्षमता के अनुसार ही पेट्रोल या डीजल भराएं। किसी भी हालत में ओवर फ्यूलिंग न करें। इस मौके पर पेट्रोल एवं एचएसडी डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता, मोहन मिश्रा, प्रभाकर बाजपेई, ओमशंकर मिश्रा, इंद्र कुमार पोद्दार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.