रांची, मार्च 2 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर गागरसतिया के समीप सड़क दुर्घटना मे एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। घटना सोमवार सुबह लगभग आठ बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक अधेड़ व्यक्ति गागरसतिया के समीप अपने मोपेड से रॉंग साइड से सड़क पर आ रहा था। इसी दौरान टाटा से रांची की और जा रही एक आर्टिगा कार की चपेट मे आ गया। इससे उक्त व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को कार सवार ही इलाज के लिए ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.