पिथौरागढ़, सितम्बर 18 -- पिथौरागढ़। गंगोलीहाट-दशाईथल मोटर मार्ग में आबकारी विभाग ने एक कार से अंग्रेजी शराब पकड़ी। आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार तड़के तीन बजकर 20 मिनट में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कार यूके 05टीए 1442 की टीम ने तलाशी लीद्ध 26 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। विभाग ने कार में सवार बना निवासी हेम चंद्र पंत के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। टीम में प्रभारी आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया, धर्मेंद्र सिंह चौहान, भुवन चंद्र चौसाली, पुष्कर सिंह, जौनी कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.