हापुड़, दिसम्बर 15 -- दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर गढ़ टोल प्लाजा के पास रविवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो स्कॉर्पियो कार सवार दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से कार के आगे-पीछे के शीशे तोड़ दिए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुरादाबाद निवासी दीक्षा भारद्वाज ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि वह रविवार रात लगभग आठ बजे अपने परिवार के साथ मुरादाबाद से मेरठ जा रही थीं। उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को उनके पति अक्षय श्रीवास्तव चला रहे थे। गढ़ टोल प्लाजा के पास अधिक यातायात होने के कारण वाहन रुक-रुक कर चल रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो बार-बार उनकी गाड़ी के आगे-पीछे आकर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.