मोतिहारी, जून 1 -- मेहसी। एनएच 27 पर थाना परिसर से लगभग सौ ग़ज़ की दूरी पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोमवार को ब्रेज़ाकार के डिक्की से दो सौ तिरपन लीटर अंग्रेज़ी शराब के साथ कार सहित शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी हेप्पी शर्मा उर्फ अमित पिता अनार सिंह है। वह दिल्ली के रोहिणी ज़िला के शाहबाद गांव का रहने वाला बताया जाता है। गोपालगंज से शराब कार की डिक्की में रखकर मुजफ्फपरपुर की तरफ जा रहा था। थानाध्यक्ष सानु गौरव ने बताया कि कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...