उरई, मार्च 22 -- कुठौंद। थाना क्षेत्र कुठौंद के अंतर्गत स्टेट हाईवे स्थित ग्राम धरना के पास हिमालय वैली पेट्रोल पंप जालौन की तरफ से आ रही कार पेट्रोल डालने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रही थी तभी पीछे से लोडर ने अपना नियंत्रण खोकर कार को जोरदार मारी टक्कर जिससे लोडर में बैठे युवक के गंभीर चोटें आई। चोट लगने वाले व्यक्ति का नाम यशपाल सिंह निवासी सिमटा मऊ पोस्ट राजपुर जनपद कानपुर देहात है जो जालौन से अपने घर जा रहा था। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए औरैया अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.