कार में लदे 90 लाख रुपये के गांजे सहित तस्कर धराया
मधुबनी, जुलाई 29 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बलवा गांव के पास कार में 90 लाख रुपये मूल्य बराबर के गांजे ले जा रहा एक तस्कर को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की कार बरामद कर ली गयी है। जब्त गांजे की मात्रा 1.86 क्विंटल है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर मधवापुर पुलिस व एसएसबी ने सोमवार की आधी रात के बाद संयुक्त रूप से की। मामला इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 293/1 से करीब तीन किलोमीटर भारतीय क्षेत्र की ओर का है। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विंदेश्वर महतो है। वह मधवापुर थाना क्षेत्र के बलवा गांव निवासी झुन्नी महतो का 32 वर्षीय बेटा है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.