बलिया, मार्च 9 -- बलिया। बैरिया पुलिस ने कार में लदी करीब नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को सीज करने के साथ ही केस दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस के जवान रविवार की रात बैरिया तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एनएच 31 से गुजर रही एक कार को पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। छानबीन में गाड़ी में लदी करीब दारु के साथ सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी रामकरण कश्यप, सारण (बिहार) के कोपा थाना क्षेत्र के चतरा निवासी रोहित सिंह, टंडवा कोजिया निवासी अमित यादव तथा मांझी निवासी नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि हरियाण नम्बर की कार की जांच के आधार पर सारण (बिहार) के सरन फरीदाबाद के निशा इंटरप्राइजेज पर केस दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.