वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी। फुलवरिया फोरलेन के इमलिया घाट पुल पर रविवार दोपहर एक कार में आग लग गई। कार सवार गाजीपुर निवासी अश्विनी कुमार अपने दोस्तों के साथ थे। बताया कि वाहन में तकनीकी खराबी का अहसास होते ही गाड़ी रोकी और बोनट खोलकर चेक करने लगे। तभी अचानक आग भड़क उठी। कार सवार सभी चार लोग समय रहते बाहर निकल गए। कैंट पुलिस ने आग पर काबू पाया। वाहन को क्रेन से हटवाकर वर्कशॉप भिजवा दिया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने बुझाई जंगल की आग, स्कॉर्पियो बाल-बाल बची
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.