मोतिहारी, जनवरी 24 -- राममगढ़वा। एनएच 28 ए पर ओवरब्रिज के समीप कापरेटिव कॉलेज जाने वाले रास्ते में शनिवार देर शाम अचानक एक कार में आग लग गई । घटना में कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए । जैसे ही घटना की सूचना थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह को मिली तो तुरंत घटना स्थल पर 112 व फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गयी। पहुंचने के बाद फायर बिग्रेड से गाड़ी में लगी आग को बुझा लिया गया । गाड़ी में बैठे मुर्गा व्यवसाई सुनील कुमार और राज मोहन सिंह ने बताया कि वे दोनों रक्सौल से अपने घर रामगढ़वा आ रहे थे । जैसे ही रामगढ़वा कोऑपरेटिव कॉलेज के पास पहुंचे तो देख रहे है कि गाड़ी से धुंआ निकल रहा है । जैसे धुआं दिखाई दिया तो गाड़ी से निकल भागे । उसके बाद पीछे मुड़ कर देख रहे हैं तो गाड़ी जल रही थी ।उसके बाद थाना को फोन किया गया । थाना द्वारा अग्निशमन यंत्र व अग्निशाम...