काशीपुर, जून 29 -- काशीपुर। मुरादाबाद रोड पर एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार में फैल गई। मौके पर दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। सोमवार शाम को मुरादाबाद रोड पर एक गाड़ी के बोनट में अचानक स्पार्किंग होने लगी। कार चालक तुरंत गाड़ी से उतर गया। इतने में गाड़ी में आग लग गई। युवक ने गाड़ी में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सका। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया, तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई थी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि घटना में किसी भी जानमाल की हानि नहीं हुई है। कार चालक बरखेड़ा पांडे से बैलजूड़ी को जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...