रामपुर, अप्रैल 29 -- हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक परिवार पर फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बुधवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भमरौआ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ननद-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर निवासी कृष्णपाल चंडीगढ़ में कार्यरत हैं। चार दिन पूर्व उनके घर में एक महिला का निधन हुआ था, जिसकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए परिवार के सदस्य मंगलवार को दो कारों से हरिद्वार गए थे। बुधवार को वापसी के दौरान एक कार में कृष्णपाल की पत्नी लज्जावती, उनकी भाभी पूजा (बांस नगली निवासी), रिश्तेदार सुभाष, सौरभ, संतोष और बच्चे भूरी, अंश व ...