रांची, मार्च 5 -- रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के ओल्ड एचबी रोड निवासी अश्विनी कुमार जायसवाल की गाड़ी में आग लगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अश्विनी कुमार जायसवाल के बयान पर प्रियाभरत राय और उनके पुत्र सोमनाथ राय के खिलाफ अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अश्विनी कुमार ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च को उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। रात में अचानक उनकी कार धू-धूकर जलने लगी। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझायी गई। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि उनके पड़ोसी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.