पूर्णिया, जून 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कार में रखी 10.5 लीटर शराब को सुदीन चौक टीओपी पुलिस ने जब्त किया है। हालांकि इस दौरान कार में सवार व्यक्ति भगने में सफल रहे। जब्त शराब एवं कार को सहायक खजांची थाना परिसर लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को शराब डिलेवरी की सूचना पर मिली थी। जिसके बाद सहायक खजांची थाना के पंचवटी कॉलोनी से उक्त कार को जब्त किया गया। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि कार सवार की पहचान करवाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...