कार में मिला एडीएम के शिक्षक भाई का शव, मचा हड़कंप
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- भरथना, संवाददाता। कस्बे में रहने वाले शिक्षक का उनकी ही कार में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शिक्षक के बड़े भाई एडीएम हैं और उनकी महोबा जिले में तैनाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मामले की छानबीन की जा रही है। पेतुआ बघईपुर अछल्दा औरैया के रहने वाले 38 वर्षीय संजीव कुमार अछल्दा के चिम्कुनी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। उनके बड़े भाई सुखवीर यादव महोबा में एडीएम के पद पर हैं। उनका एक घर इटावा में है और पत्नी संध्या और बेटी अर्पिता के साथ इसी मकान में रहते हैं। जबकि जवाहर रोड भरथना में वह दूसरा मकान बनवा रहे थे और कुछ ही दूरी पर किराये के मकान में रहते थे। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी उनके घर पहुंचा तो घर में कोई नहीं था जबकि घर की पार्किंग में खड़ी कार में झांककर देखा तो संजीव कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.