फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 7 -- फर्रुखाबाद। शुक्रवार रात आठ बजे राहुल निवासी राम नगर नवाबगंज से मैनपुरी जा रहे थे। मैन चौराहे पर कार बंद करके साइड में खड़े थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने राहुल की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहुल की कार क्षतिग्रस्त हो गई और राहुल बाल बाल बच गए। टक्कर मारकर कार चालक मौके से भागने लगा। जिसे राहुल ने पीछा करके पकड़ लिया। लेकिन चालक मौके से कूदकर भाग गया। थाने पहुंचकर राहुल ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। वहीं दूसरी घटना में थाना नवाबगंज के गांव नगला मन निवासी सत्यवीर वाइक से किसी काम से अलीगंज गया था। शाम लगभग 8 बजे जब सत्यवीर वापस घर लौट रहा था तो गांव वीरपुर के पास तभी अज्ञात वाहन ने उसकी वाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सत्यवीर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नवा...