कार में बैठे युवक के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, जून 29 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में कार में बैठे युवक के साथ बाइक सवार युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट की। लोगों के एकत्र होने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के हरमपुर गांव में सुमित रहते हैं। उन्होंने बताया कि 26 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे वह कार से घर जा रहे थे। जब वह नसीब विहार कॉलोनी पहुंचे तो साथी ने फोन कर मिलने की बात कही। वह कार को कॉलोनी स्थित शराब के ठेके के पास रोक कर साथी का इंतजार करने लगे। यह भी पढ़ें- रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट आरोप है कि इस दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। कार से उतरकर विरोध करने पर युवक ने मारपीट की। लोगों के एकत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.