आगरा, अक्टूबर 1 -- ट्रांस यमुना पुलिस ने मादक पदार्थ (नशीली दवा) की तस्करी और खरीद फरोख्त के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित से 252 ग्राम एल्प्राजोलम (नशीली दवा) बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब 15 रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। थाना ट्रांस यमुना पुलिस के अनुसार गुरुवार को क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि खाली पड़े कांशीराम आवास के पास एक कार में संदिग्ध युवक नशीला पदार्थ लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में बैठे युवक को पकड़ लिया। पुलिस को देख युवक घबरा गया। आरोपित ने अपना नाम राहुल उर्फ सोनू चुर्रा निवासी विद्या नगर टेढ़ी बगिया बताया। तलाशी में आरोपित के कब्जे से 252 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। क...