शाहजहांपुर, मार्च 18 -- मीरानपुर कटरा, संवाददाता। हाईवे साईड पास पर कार में सवार आधा दर्जन बच्चों को बंद देखकर लोगों को बच्चों के अपहरण का संदेह हुआ। देखते देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस के आने के बाद खुलासा हुआ बच्चे अपने रिश्तेदार के साथ आए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद सबको हिदायत देकर घर भेज दिया। हरदोई के मोहित अपनी बुआ सास के घर गांव भमौरी आये थे। सांयकाल वह पत्नी और रिश्तेदार समेत आधा दर्जन बच्चों के साथ कार से कस्बे में शापिंग के लिए आए। कार मुशर्रफ खां की पुलिया के समीप ओवरब्रिज के साईड पास पर खड़ी कर दी। आधा दर्जन छोटे बच्चों को कार में बंद कर महिला पुरुष और दो किशोरियां बाजार चले गए। राहगीरों ने कार में आधा दर्जन छोटे बच्चे बंद देखे तो उत्सुकता बढ़ी। आसपास दुकानदारों को मामला संदिग्ध लगा तो एक दूसरे से बताया। देखते देखते कार क...