प्रयागराज, मार्च 29 -- सराय‌इनायत थाना क्षेत्र में इनर रिंग रोड पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से राजगीर की मौत हो गई। बरियारी गांव निवासी 42 वर्षीय मन्नूलाल भारतीया शनिवार देर शाम गेहूं की कटाई कर घर लौट रहा था। वह गांव के सामने इनर रिंग रोड को पार कर रहा था तभी एक कार की चपेट में आ गया। मन्नूलाल कार में फंस कर करीब 50 मीटर तक घिसटता रहा, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार में फंसे मन्नूलाल को बाहर निकाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मन्नूलाल तीन भाइयों में मझला था। पत्नी गायत्री और दो बेटियों सहित तीन बच्चे रो-रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर एक सवार को हिरासत में लिया है। बताया गया कि कार में दो और लोग सवार थे जो भा...