कार में पड़ा मिला हरियाणा नगर निगम में तैनात एसडीओ का शव
बागपत, जून 18 -- बागपत। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल में बन रहे सीएनजी पंप के पास बुधवार सुबह कार में युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान हरियाणा के यमुनानगर में नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार के रूप में हुई। कार के दरवाजे अंदर से लॉक थे और अंदर म्यूजिक चल रहा था। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बागपत पहुंच गए। बुधवार सुबह चार बजे पुलिस की टीम दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी। किशनपुर बराल स्थित एक निर्माणाधीन सीएनजी पंप के सामने एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। पास जाकर देखने पर पता चला कि कार के दरवाजे अंदर से लॉक थे और अंदर धीमी आवाज में म्यूजिक बज रहा था। पुलिसकर्मियों ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हलचल नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.