कार में पीछे से लोडर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचा परिवार
देवरिया, मई 6 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले परिवार के दो महिलाओं समेत चार लोग अपनी कार से मंगलवार को देवरिया के लिए जा रहे थे। कार सलेमपुर के तरफ से अभी सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर बापू स्कूल से कुछ दूरी पर पहुंची थी कि पीछे से एक लोडर ने टक्कर मार दिया। जिससे इस घटना में कार के पीछे की हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार में सवार दो महिलाएं समेत चार लोग बाल-बाल बच गए। कार में सवार समेत आसपास के लोगों ने मौके से लोडर को कब्जे में लेकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर कोतवाली चली आई। मामले में कार में सवार लोग कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.