प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- रानीगंज। रविवार को लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग दरियापुर के पास उप निरीक्षक अंकित श्रीवास्तव अपनी कार को मोड़ रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप ने कार में टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से कार के एयरबैग खुल गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज को सुनकर सहम उठे। कार में सवार उप निरीक्षक घायल हो गए। आसपास के लोग उप निरीक्षक को निकालकर ट्रामा सेंटर ले गए। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...