सीवान, मई 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता के भांजा हर्ष कुमार हत्याकांड में नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता मनोज सिंह के आवेदन पर दर्ज की गई है। इसमें कुल पांच लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपितों में से एक हथौड़ा निवासी छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य चार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- गोलीकांड के बाद पुलिस की तेज हुई छापेमारीघटना का विवरण हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी पूर्व एमएलसी भाजपा नेता ने बताया है कि वह बुधवार को उनकी भगिनी का तिलक समारोह था। इस अवसर पर वह आंदर ढ़ाला स्थित अपने भगिनी के घर पर आए थे। इस दौरान एक...