कार में तोड़फोड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जून 3 -- रुद्रपुर। प्रीत विहार क्षेत्र में एक युवक ने अपने बहनोई पर तलवार लेकर घर पहुंचने और कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के प्रीत विहार निवासी मोहम्मद रिहान की शिकायत पर पुलिस ने उसके बहनोई कादिर निवासी रेशमबाड़ी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी कादिर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है और वह आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता है। शिकायत में कहा गया है कि एक जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे कादिर तलवार लेकर प्रीत विहार स्थित रिहान के घर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- जीजा ने साले की कार में की तोड़फोड़ आरोप है कि उसने घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज की तथा रिहान को बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.