कार में डालकर पिलाई शराब, विरोध करने पर बोला हमला
बागपत, जून 18 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के बाघू गांव में एक युवक को घर से बहला-फुसलाकर कार में बैठाया गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाई। युवक ने विरोध किया, तो आरोपियों ने हमलाकर कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। बाघू गांव निवासी रामराज ने बताया कि 17 जून की दोपहर करीब तीन बजे कार सवार दो युवक उनके बेटे सचिन को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि टटीरी के रेलवे अंडरपास के नजदीक आरोपियों ने सचिन को शराब पिलाई। सचिन ने विरोध किया, तो उस पर जानलेवा हमला किया गया। बताया कि हमलावर सचिन को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे लेकर कोतवाली पर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। घायल युवक के पिता ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.