मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- जिगना। स्थानीय थाने से दो सौ मीटर पश्चिम गोनौरा गाँव के सामने बुधवार की शाम पांच बजे कार में बाइक की टक्कर से युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। निजी वाहन से पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया गया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गाँव निवासी 22 वर्षीय प्रतीक शुक्ला पुत्र प्रमोद शुक्ला प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के तिसेने गाँव अपने ननिहाल गया था। वापसी के दौरान जिगना थाने के पास असंतुलित होकर बाइक कार में टकरा गई। बाइक सवार तिसेने गाँव निवासी नौ वर्षीय शशांक तिवारी पुत्र अश्विनी तिवारी बाल-बाल बच गए। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल यह भी पढ़ें- कोईनी के समीप बाइक सवार साले की मौत, बहनोई जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.