लखनऊ, फरवरी 7 -- इटौंजा थानाक्षेत्र के हाईवे पर कल्याणपुर गांव के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन ने साइड से कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद भाग रहे वाहन ने आगे जा रहे ऑटो में भी टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल भेजा। लखनऊ सीतापुर हाईवे पर शनिवार देर शाम एक बेकाबू वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद आगे जा रहे ऑटो में टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में ऑटो सवार घायल हो गए। घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने घायल ऑटो सवार को राम सागर मिश्र सौ शय्या अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि कार चालक अविनाश श्रीवास्तव, ऑटो चालक दीपक, ऑटो में बैठे यात्री शिवकुमार समेत चार लोग घायल थे।

हिंदी हिन्...