कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर महिला से अभद्रता
नोएडा, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी निवासी महिला की कार में टक्कर मारने और विरोध करने पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक प्रशांत चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी हेमलता चौधरी बुधवार को अपनी कार से अस्पताल जा रही थी। कार में उनका बच्चा भी बैठा था। जब वह मदरहुड अस्पताल के पास पहुंची तो एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद हेमलता चौधरी वाहन चालक से बातचीत करने के लिए कार से नीचे उतरीं। उन्होंने दूसरी गाड़ी की चाबी निकालने का प्रयास किया तो चालक ने अचानक कार का दरवाजा बंद कर दिया। इससे उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद आरोपी चालक बदसलूकी करते हुए मौके से भाग गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.