शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- पुवायां। रेस्टोरेंट जा रहे अधिवक्ता की कार में टक्कर मारने के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मोहल्ला कसभरा अस्तल निवासी अधिवक्ता अनुराग गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह साथियों के साथ कार से शाहजहांपुर रोड के एक रेस्टोरेंट में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक एक्सयूवी (नंबर UP 27 BC 8181) ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि टक्कर जान से मारने की नीयत से की गई। कार में अन्य साथी भी मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला साधारण सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, फिर भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.