महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर महराजगंज मार्ग स्थित तरकुलवा फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार में टक्कर मारकर एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। टक्कर से दूसरी कार सड़क के दूसरी ओर पलट गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए परतावल सीएचसी भिजवाया गया। परतावल स्थित एक मोटर ड्राइविंग सेंटर का चालक आलम हुसैन अपनी ऑल्टो 800 कार से यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसकी कार को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर तरकुलवा निवासी अख्तियार के मकान में घुस गई। हादसे में मकान का शटर और पिलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे घर को काफी नुकसान हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.