मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक पर शुक्रवार को कार और टोटो की टक्कर के बाद हुए विवाद में टोटो चालक और उसके साथियों ने कार चालक की पिटाई कर दी। आरोप है कि टोटो चालक ने रिंच से हमला कर कार चालक का सिर फोड़ दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल कार चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की पूछताछ में लदौरा निवासी पीड़ित शिवम कुमार ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज से कार से अपने घर जा रहा था। भगवानपुर चौक के पास ओवरटेक करने के दौरान टोटो चालक ने उसकी कार में ठोकर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान टोटो चालक के कुछ साथी वहां पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। शिवम के अनुसार, मारपीट के दौरान टोटो चालक ने रिंच से उसके सिर पर हमला कर दिया। स...