कार में टक्कर का आरोप लगा पुलिसकर्मी पर हमला, मोबाइल तोड़ा
गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में कार में टक्कर मारने के आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने फोन कर 10-15 युवकों को बुला लिया, जिन्होंने पुलिसकर्मी पर लाठी-डंडों से तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गोविंदपुरम के कृष्णा एन्क्लेव निवासी रजत गौतम ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनके बड़े भाई सचिन गौतम उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। चार अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे वह ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। वह भगत सिंह चौक से कैलाशपुरम होते हुए पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.