मुख्य संवाददाता, फरवरी 9 -- आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीपुरम में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां युवा तेल व्यापारी विश्वजीत सिंह राजावत ने कार के अंदर कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डीपीएस स्कूल के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर ड्राइविंग सीट पर युवक लहूलुहान अवस्था में बैठा मिला। कार के चारों दरवाजे अंदर से लॉक थे। पुलिस ने खिड़की का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान निखिल एस्टेट, सिकंदरा निवासी विश्वजीत सिंह राजावत के रूप में हुई है, जो शास्त्रीपुरम में सूर्या ऑयल मिल के नाम से तेल का कारोबार करते थे। एसीपी सदर इमरान अहमद के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घट...