संभल, जुलाई 26 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तीन कार सवार युवकों पर जबरन कार में बैठाकर ले जाने और नशीला पदार्थ सुंघाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, रविवार दोपहर आरोपी उसे कार में जबरन बैठाकर ले गए। कुछ देर बाद आरोपी उसे गांव के पास जंगल में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...