हापुड़, फरवरी 5 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में स्टेयरिंग छोड़कर कार की छत पर खड़े होकर दो युवकों का स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडिया का यातायात पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर कार का 29 हजार रुपये का चालान काटा है। वायरल वीडियो गांव रसूलपुर के पास का बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीओ यातायात राहुल यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टेयरिंग छोड़ व कार की छत पर खड़े होकर दो युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लेकर यातायात प्रभारी नरेश कुमार को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। यातायात पुलिस ने कार का 29 हजार रुपये का चालान काट दिया। उन्होंने बताया लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि याताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.