रुद्रपुर, मार्च 24 -- किच्छा। 13 मार्च की रात सिरौली में एक कार में आग लग गई थी। इसमें पूरी कार जल गई थी। कार स्वामी की तहरीर पर पुलभट्टा ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मो. आरिफ पुत्र जहूर शाह निवासी सिरौली वार्ड 18 ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी फरहान पुत्र कौसर उर्फ गब्बर और जुनैद पुत्र नियामत शाह से एक महीने पहले उसका विवाद हुआ था। इस कारण वे उससे रंजिश रखते थे। आरोप लगाया कि 13 मार्च की रात उसकी कार घर से कुछ दूरी पर खड़ी थी। दोनों ने उसकी कार में आग लगा दी। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...